फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरिया घोंप कर हत्या के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। सोनौली राजमार्ग पर स्थित कोल्हुई क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे पर स्थित पीएनसी कार्यालय पर रुपये के लेनदेन को लेकर डंपर चालक ने दूसरे चालक की सरिया घोप कर हत्या कर दिया। मामले में पुलिस ने देवरिया के रहने वाले आरोपी प्रेमशंकर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा चौराहे के निकट राजमार्ग के चौड़ीकरण करने वाली संस्था पीएनसी का कैंप कार्यालय है। जहां पर मजदूर व चालक के साथ अन्य कर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था है। शुक्रवार की रात काम से लौटने के बाद डंपर चालक गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के मालनपार छेदी डड़वा निवासी अजय यादव और डंपर चालक प्रेम शंकर पांडेय निवासी देवरिया जिले के बरहज के फुलवरिया पांडेय के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमशंकर पांडेय ने आवेश में आकर बगल में रखा सरिया उठाकर अजय यादव के सीने में घोप दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अजय यादव जमीन पर गिर कर तड़फने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। साथ के श्रमिकों ने घायल को आनन-फानन में उसे बनकटी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें