फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होली पर घर पहुंचने में लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रवासियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने 28 फरवरी से नानस्टाप लांग रूट की बसों का संचालन प्रभावी किया। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयाग जैसे स्थानों से जिला मुख्यालय पहुंचने में प्रवासियों को कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन मुख्यालय पहुंचने के बाद वह घर तक जाने में हलकान देखे गये। स्थिति यह थी कि फरेंदा, नौतनवां, निचलौल रूट पर जाने वाली बसें जहां ठसाठस भरी निकलीं वहीं कुछ यात्री ई- रिक्शा या अपने गांव घर फोन कर साधन मंगाने पर विवश हुए।
विज्ञापन

महराजगंज बस स्टेशन से उन्हें गांव घर तक पहुंचने में असुविधा झेलनी पड़ी। सोमवार शाम तीन बजे तक बाहर से आने वाली बसों से यात्री अपने परिवार संग होली मनाने के लिए पहुंचे। रोहतक से आए अजय पटेल ने बताया कि वह दिल्ली से महराजगंज तक तो आसानी से पहुंचे, लेकिन अब निचलौल के रमवापुर जाने में असुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें