फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में एसएसबी ने बढ़ाई गश्त, जांच के बाद ही मिल रहा नेपाल से प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। होली, रमजान और नेपाल में पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव के मतदान को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। यात्रियों को परिचय पत्र की जांच के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव और पगडंडियों पर एसएसबी के जवानों ने दिन के साथ-साथ रात्रि में गश्त बढ़ा दी है। सीमा पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। होली को देखते हुए जगह-जगह पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व इसमें खलल न डालने पाए।
सोमवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोनौली पुलिस और एसएसबी 22 वाहिनी के जवानों ने सघन अभियान चलाकर नेपाल से आने वाले यात्रियों के साथ सीमावर्ती नगर और कस्बों में जांच की। पुलिस ने पेट्रोलिंग करके लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें