सिसवा काे तहसील बनाने की मांग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया के आवास पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें सिसवा को तहसील बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। नगर इकाई टीम में सर्वसम्मति से नगर मंत्री व सूचना मंत्री को नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संगठन के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार ने कहा कि 1878 की सबसे पुरानी नगर पंचायत को तहसील न बनाए जाने के कारण सिसवा का विकास का नहीं हो पा रहा है।
जबकि मानक के विपरीत पड़ोसी जनपद कुशीनगर के सबसे छोटे कस्बे खड्डा व कप्तानगंज को तहसील बना दिया गया। लेकिन आज सिसवा नगर पंचायत को तहसील का दर्जा न मिलने के कारण इसका विकास अवरुद्ध हो गया है। बैठक में सर्व सम्मति से सत्यदेव केशरी को नगर मंत्री व अंशुमान विश्वास को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया, मुन्ना बरनवाल, पवन जायसवाल, मनोज केशरी एडवोकेट, रिजवान अहमद, एकांश चौरसिया, रिंकू सिंह, विपिन जायसवाल, पप्पू मद्धेशिया, कमलेश लाट, सुभाष मोदनवाल, विनोद मद्धेशिया, मुन्ना श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल आदि रहे।