सिसवा बाजार/घुघली। सांसद पंकज चौधरी ने रविवार को सिसवा और घुघली में बीपीएल परिवार को मुफ्त में कनेक्शन वितरित किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
सिसवा रामजानकी मंदिर धर्मशाला में रविवार को सिंह गैस एजेंसी और ग्राम सभा खेसरारी स्थित अमित एचपी ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत 1072 गरीब महिलाओं को सांसद पंकज चौधरी ने नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया। इस दौरान भाजपा के सिसवा विधान सभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जिला महामंत्री धर्मनाथ खरवार, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, प्रभाकर द्विवेदी, संतोष सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर कमलेश ऊर्फ गुड्डू सिंह, अमित कुमार, जयमंगल कन्नौजिया, अमन सोनी, अतुल मद्धेशिया, अविनाश मद्धेशिया, कन्हैया प्रसाद उपस्थित रहे।
घुघली और खुशहाल नगर प्रतिनिधि के अनुसार घुघली के गुरुगोरक्षनाथ स्नातकोतर महाविद्यालय जोगिया में आयोजित कार्यक्रम में निशुल्क गैस वितरित के बाद सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में तमाम योजनाओं को शुरू किया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन विरेन्द्र सिंह, प्रबंधक राजेश सिंह, प्रधानाचार्य अमित घोष, जिला पंचायत सदस्य लीलावती पासवान, प्रभाकर द्विवेदी, प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी, कमलेश सिंह, अभय प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, महेश गाड़िया, राधे श्याम आदि मौजूद थे।