फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेरोजगारी व महंगाई से परेशान है जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लेहड़ा खास के समय माता मंदिर परिसर में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून व्यवस्था फेल है। इस वजह से जनता बेहद परेशान है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। आगामी चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि थानों व तहसीलों में किसानों व आम लोगों से वसूली की जाती है। कार्यक्रम को विजय बहादुर चौधरी, सरजू यादव, रामललित मौर्य, कैलाश यादव, अरविंद यादव व लाल बहादुर श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान पप्पू यादव, सतीश यादव, प्रदीप चौरसिया, जितेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें