मंगलवार की दोपहर में आई आंधी-बारिश में टूट गए थे पोल
धानी। कोईलाडाड गांव में तीन दिनों से बिजली नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। मंगलवार की दोपहर बाद आई आंधी-बारिश में गांव के बिजली के दो पोल टूट गए थे। इससे कोईलाडाड गांव की बिजली गुल हो गई थी। आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर में आई आंधी-बारिश आई में कोईलाडाड गांव की बिजली गुल हो गई थी। हाईवे किनारे स्थित गांव के पश्चिमी हिस्से में बिजली आपूर्ति एक दिन बाद बहाल हो गई लेकिन गांव के पूर्वी हिस्से में जहां बिजली के पोल और पेड़ गिरे है वहां 50 घंटा बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
बिजली न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, आंसु सिंह, श्रीराम चौहान, दिलीप मिश्र, दामोदर मिश्र आदि का आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता और लापरवाही के कारण बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है।
इससे काफी दिक्कत हो रही है। दिन तो किसी तरह से बीत जा रही है लेकिन रात बिताने में काफी परेशानी हो रही है। बिजली न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप से छत पर भी सोना मुश्किल हो गया है।
अधिशासी अभियंता इं. चंद्रेश उपाध्याय आनंदनगर ने बताया कि आंधी में कई पोल टूट गए थे। कोइलाडाड के आधा गांवों की सप्लाई शुरू कर दी गई है। अभी काम चल रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।