फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोग्य मेले में विशेषज्ञ डॉक्टरों कमी के कारण मरीजों को इलाज में परेशानी

Sun, 06 Jul 2025 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में बारिश के मौसम में फैलने वाले बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी, जुकाम, दाद, खुजुली और मलेरिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों के इलाज में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

10:44 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली पकड़ी में लैब टेक्नीशियन श्रुति बुखार, सर्दी और जुकाम से पीड़ित मरीज अनारी देवी का खून जांच करती हुई मिलीं। वहीं ओपीडी कक्ष में डॉ. मदनलाल चौरसिया मरीजों का इलाज करते दिखे। आशीष कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से मलेरिया बुखार है। इसके इलाज के लिए पकड़ी चौराहे पर एक प्राईवेट क्लिनिक सेंटर पर इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो आरोग्य मेला रम्हौली पकड़ी में इलाज के लिए गया, जहां पर डॉक्टर ने टाइडफाइड की जांच कराने की सलाह दी। लक्ष्मण कुमार ने बताया कि पांच वर्षीय बेटे को सर्दी, जुकाम व बुखार हो गया है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया, जहां पर डाॅक्टर ने जांच के बाद दवा दी।
12 बजे नगरीय पीएचसी इंद्रानगर में डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिलीं। सरिता देवी बुखार और दर्द से कराह रही थीं। उसने बताया कि एक सप्ताह से खांसी और तेज बुखार है। शहर में स्थित एक क्लीनिक पर इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं। बुखार की दो खुराक दवा लेकर लौट गई।
विज्ञापन

1:36 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में डॉ. सत्येद्र त्रिपाठी मरीजों का इलाज करते मिले। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने एक घंटे रूककर मरीजों का इलाज किया। गोपाल ने बताया कि टाइफाइड बुखार है। आरोग्य मेले में डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी, सलाह दिया कि अगर बुखार ठीक नहीं होगा तो जिला अस्पताल में दिखा लीजिएगा।
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश में भिगने के कारण तेज बुखार हो गया है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आया हूं। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया। पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें