फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तैलिक साहू महासभा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

Sun, 06 Jul 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार मुख्यालय के एक मैरिज हाल में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई। इसमें न सिर्फ जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ बल्कि निचलौल व घुघली के नगर अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने संगठन को न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया जिससे शिक्षा, राजनीति, शिक्षा व सुरक्षा में उनके समाज की भागीदारी बढ़ सके।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामानंद गुप्ता ने कहा कि राजनेताओं ने हमारे समाज को उपेक्षित रखा और हमारा प्रयोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया, लेकिन अब हमें शिक्षा,सुरक्षा व राजनीति में हिस्सा चाहिए तभी हमारे समुदाय का भला होगा। इसके लिए संगठन की मजबूती निचले स्तर तक जरूरी है। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व को समझकर इसके लिए कार्य करें हमारी सफलता तय है।
जिलाध्यक्ष ने जनपदीय कमेटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, राजाराम,रामानंद को उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी गौरव गुप्ता को बनाया। इसी तरह निचलौल ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता को एवं घुघली ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन

जिला संयोजक लालजी गुप्ता व महासचिव गोविंद गुप्ता ने नये पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा को विश्वनाध गुप्ता, अनिल, अरुण, गोरख ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भगवान दास साहू, कोदई साहू,जयराम, राजेश गुप्ता, शत्रुघ्न, राम आशीष, सुरेश, राम भवन, सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अमरनाथ, विजयशंकर, चंद्रभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें