फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे पैथोलॉजी सेंटर व क्लीनिक

Mon, 12 Feb 2024 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश द्विवेदी व जिला समन्वयक, पीसीपीएनडीटी आदित्य पांडेय ने पैथोलॉजी सेंटरों व क्लीनिकों की जांच की। इस दौरान बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी व क्लीनिक चलते मिले। टीम ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम सबसे पहले कोल्हुई बाजार स्थित राजेश्वरी पॉली क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक का पंजीकरण न होने पर तत्काल बंद करने की हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद टीम ने भारत पैथालॉजी कोल्हुई बाजार, न्यू मार्डन अपोलो पैथालॉजी बनकटी फरेंदा, न्यू अंबे पैथोलॉजी बनकटी फरेंदा की जांच की। सभी सेंटर अपंजीकृत रूप से संचालित होते पाए गए।
नोडल अधिकारी डाॅ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित सभी अस्पताल व पैथालॉजी सेंटर को बंद करने की हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें