सिसवा बाजार। नरकटियागंज-गोरखपुर रेल खंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकारण की वजह से इस रूट के सभी गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों से आने-जाने वाले यात्रियों को गोरखपुर या कप्तानगंज उतरकर निजी साधनों, बस या टैक्सी से अपने मंजिल का सफर तय करना पड़ रहा है।
बुधवार व बृहस्पतिवार को गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर नरकटियागंज-चमुआ के बीच लाइनों के दोहरीकरण को लेकर रात में जाना वाली जननायक एक्सप्रेस व एक जोड़ी पैसेंजर गाड़ी को छोड़कर सभी गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। बृहस्पतिवार को सिसवा रेलवे स्टेशन पर करीब सौ यात्रियों को बिना यात्रा के घर जाना पड़ा या किसी साधन से गोरखपुर पहुंचे।
दिल्ली से सिसवा शादी में शामिल होने आई सीमा यादव ने बताया कि सत्याग्रह में सीट आरक्षित था। बुधवार को दिल्ली से बच्चों को लेकर घर के लिए चली तो मुझे पता नहीं था कि गाड़ी मंजिल तक नहीं जाएगी। कप्तानगंज ही उतरना पड़ेगा। परिवार के लोगों को जानकारी देने पर निजी साधन से घर पहुंची।
कुशीनगर जनपद के बंजारीपट्टी निवासी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिसवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन होने की जानकारी मिली। गोरखपुर जाने के लिए स्टैंड पर पहुंच।
सिसवा स्टेशन अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि रेलवे ट्रैक का दोहरीकारण के काम चलने के वजह से यात्रियों को कठिनाई हुई है। शुक्रवार से सभी एक्सप्रेस गाड़ियां पुनः गोरखपुर-नरकटियागंज पर संचालित होने लगेंगी।