फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: पाल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी

Sun, 10 Jul 2022 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। 

सार

भूस्खलन से भालुवांग-प्युथन मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उक्त सड़क खंड के अंतर्गत शर्मा गांव में सड़क भूस्खलन के मलबे से भर गई है।
विज्ञापन
landslide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुंबिनी प्रांत के बुटवल समेत कई जगहों पर शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कें जाम हो गई हैं।  लुंबिनी राज्य यातायात पुलिस कार्यालय बुटवल के मुताबिक, राज्य में अब तक तीन जगहों पर सड़कें जाम हैं। बारिश के साथ-साथ भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हैं। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस कार्यालय डीएसपी प्रमोद रेग्मी ने बताया कि पल्पा-स्यांगजा-पोखरा मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। पल्पा के मथागढ़ी-1 में भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है और स्यांगजा और पोखरा जाने वाली सड़क पर वाहन फंस गए हैं। इसी तरह पाल्पा के रिपदीकोट में भी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई है।    

भूस्खलन से भालुवांग-प्युथन मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। उक्त सड़क खंड के अंतर्गत शर्मा गांव में सड़क भूस्खलन के मलबे से भर गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मलबा हटाने में जुटी है। फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है। आवागमन जल्दी शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें