फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलस्तीन का नागरिक नेपाल सीमा पर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फलस्तीन का नागरिक नेपाल सीमा पर पकड़ा गया
विज्ञापन

गृह मंत्रालय को भेजी गई सूचना, रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
महराजगंज/सोनौली। सोनौली सीमा में नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे फलस्तीन के एक नागरिक को एसएसबी ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड और कई प्रणामपत्र मिले हैं। खुफिया विभाग युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात सोनौली सीमा के मुख्य गेट पर एसएसबी के जवान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक नेपाल से भारत में प्रवेश करने के लिए एसएसबी जवानों के पास बैग की जांच कराने पहुंचा। जवानों ने जब आईडी मांगा तो उसने फलस्तीन का पासपोर्ट और भारत के कई पहचान पत्र दिखाए। संदेह होने पर जवानों ने युवक से पूछताछ शुरू की। युवक ने अपना नाम अवनी मोहम्मद हसन अबू अलकस निवासी एचएनडी -107 पहला फ्लोर ख.सं. 274/228/173 गली नंबर 09, विलेज वर्जीराबाद बुराड़ी उत्तरी दिल्ली बताया। संदेह के आधार पर जवानों ने उसे सोनौली पुलिस को सौंप दिया। युवक ने खुफिया विभाग की पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2008 में फलस्तीन से भारत आया था। इसके बाद सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई की। चार साल उसने दिल्ली के एक हॉस्पिटल में नौकरी की। 27 सितंबर 2021 को वह नेपाल घूमने गया था, वापस दिल्ली जा रहा था। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि गृह मंत्रालय को सूचना भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें