फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को झोले में भरकर जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात को झोले में भरकर जंगल में फेंका
विज्ञापन

फरेंदा-कैम्पियरगंज जंगल में मिली बच्ची
फरेंदा(महराजगंज)। कहते हैं मां ममता की प्रतिमूर्ति होती है। कलेजे के टुकड़े की सुरक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन यहां एक मां ने नवजात को झोले में भरकर जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात जब भूख से तड़प कर रोने लगी तो काफी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान एक महिला ने सीने से लगा लिया।
विज्ञापन

फरेंदा थानाक्षेत्र के कैम्पियरगंज जंगल में ईंट भट्ठे के पास पुलिया के किनारे शुक्रवार सुबह करीब छह बजे लोग टहलने गए थे। झाड़ियों के बीच से नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने खोजना शुरू किया तो एक झोले के भीतर से आवाज आ रही थी। जब झोला खोलकर देखा तो दंग रह गए। क्योंकि उसमें एक बच्ची थी। लोग झोले से निकालकर उसे सड़क की दूसरे तरफ ले गए। बच्ची के कपड़े भीगे हुए थे। भीड़ के बीच से एक शख्स भागकर घर गया और बच्ची के लिए दूध लाकर उसे पिलाया। तब तक भारी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान लोहरपुरवां टोला लौकिहवां की एक महिला ने नवजात को उठाकर सीने से लगा लिया। बाद में लोगों की सहमति से महिला नवजात को घर ले गई। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मामले की जानकारी करके नवजात को चाइल्ड लाइन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें