फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वनकर्मियों की सुरक्षा में शिवपुर रेंज पर पीएसी बल तैनात

Thu, 22 Feb 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर वन रेंज कार्यालय पर तैनात वनकर्मियों की सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को पीएसी बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं घटना के बाद से सहमे वनकर्मी छह दिन बाद रेंज कार्यालय पर कामकाज पर लौटें। रेंज कार्यालय पर पीएसी बल की तैनाती होने से स्थित सामान्य है।
विज्ञापन


शिवपुर वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने कहा कि शिवपुर वन रेंज कार्यालय जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नारायणी नदी, नेपाल बॉर्डर, बिहार तथा कुशीनगर सीमाओं से घिरा है। इस जंगल में दो बीट 54 और 55 है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 1600 हेक्टेयर भूमि है। वन संपदाओं की बात करें तो इसमें शीशम, खैर, जामुन और सेमर प्रजाति के वृक्ष अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं वन्य जीव के मामले में जंगली सूअर, नीलगाय, हिरन, शाही प्रजाति के जानवर पाए जाते हैं। जबकि वन रेंज क्षेत्र का जंगल नेपाल राष्ट्र और बिहार राज्य के बाल्मीकि नगर जंगलों से सटे होने के चलते यहां पर बाघ, तेंदुआ के अलावा गैंडा भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जंगल की वन संपदा और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सख्ती बढ़ाई गई तो कुछ अराजकतत्व ग्रामीणों को वन कर्मियों के प्रति उकसाने में जुटे गए। इसका खामियाजा बीते 15 फरवरी को वन कर्मियों को भुगतना पड़ा था। ऐसे में वह लोग सुदूर क्षेत्र में स्थित वन रेंज कार्यालय पर असुरक्षा महसूस करते हुए तत्काल कार्यालय बंद कर डीएफओ कार्यालय पहुंच गए। जहां पर उन लोगों ने उच्चाधिकारियों से आप बीती घटना की जानकारी देकर सुरक्षा की मांग किया था। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार रात को पीएसी बल की एक सेक्शन टीम में आठ जवान शिवपुर रेंज कार्यालय आ पहुंचे। वन रेंज कार्यालय पर पीएसी बल की तैनाती के बाद वन कर्मी भी काम काज के लिए कार्यालय पर लौट चुके है। कार्यालय के इर्द-गिर्द स्थित सामान्य बनी हुई है। फिलहाल जंगल में गश्त को लेकर अभी थोड़ा डर बना हुआ है।
वन कर्मियों पर डराने और धमकाने का आरोप
बीते 15 फरवरी को हुई घटना के बाद से जहां शिवपुर वन रेंज के कर्मी ग्रामीणों पर तोड़फोड़ करने और उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से अपनी सुरक्षा की मांग में जुटी थी। वहीं सोहगीबरवा निवासी धर्मेंद्र पटेल, नब्बीसेर, भूदेश और शिवनाथ मुसहर ने पुलिस से लेकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर शिवपुर वन रेंज कार्यालय में तैनात वन कर्मियों पर डरा धमका कर रिश्वत वसूल करने की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि वन विभाग के जिम्मेदार ग्रामीणों के इन आरोपों को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें