फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सभासदों के खिलाफ मोर्चा खोला

Thu, 11 Jul 2024 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। नगर पालिका के कर्मचारियों और सभासदों की लड़ाई तूल पकड़ने लगी है। बुधवार को विवाद के बाद दो कर्मचारियों के खिलाफ 10 सभासदों के हस्ताक्षर युक्त तहरीर पुलिस को दी गई थी। वहीं बृहस्पतिवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने भी सात सभासदों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को निकाय कार्यालय में कर्मचारियों की निष्क्रियता को लेकर अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने पहुंचे थे। निकाय बोर्ड की बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार की सेवा बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध किया तो पंप अटेंडेट अनिल कुमार व काजी हाउस मोहर्रिर मो. शकील ने कर्मचारियों को उकसा कर सभासदों को जान से मारने की नियत से लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया।
हम लोगों ने ईओ के कार्यालय में खुद को बंद करके अपनी जान बचाई। घटना के दौरान अनिल गुप्ता व मो. शकील ने कर्मचारियों के साथ आकर सभासद आशीष कुमार उर्फ शिब्बू मल्ल, जितेंद्र वर्मा, रघुवर यादव एवं सभासद प्रतिनिधि विवेक सिंह, हासिम अंसारी, जितेंद्र सिंह से दुर्व्यवहार करने लगे। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन


वहीं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शकील अहमद आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन कर रहे थे। तभी सभासद व सभासद प्रतिनिधि विवेक सिंह, रघुवर यादव, हासिम अंसारी, सूरज पांड़ेय, जितेंद्र सिह, राजन विश्वकर्मा, जितेंद्र वर्मा बाइक से कार्यालय पहुंचे और बिना कारण कुछ कर्मचारियों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। महिला सफाई कर्मियों के खिलाफ भी अशोभनीय शब्द प्रयोग किए। इस मामले में प्रशासन से छानबीन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें