युवक ससुराल में फंदे से लटका मिला
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बरगदवां में शुक्रवार दोपहर में ससुराल आए 38 वर्षीय युवक का घर के बगल बगीचे में सागौन के पेड़ में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैनहवा टोला बनकसिहा थाना कोल्हुई निवासी निवासी लालजीत बृहस्पतिवार की शाम ससुराल ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला बरगदवा थाना पुरंदरपुर पहुंचा। शुक्रवार सुबह से युवक लापता था। काफी देर तक युवक के नहीं आने पर लोगों ने उसकी तलाश की। पत्नी संगीता घर के बगल बगीचे की तरफ गई तो एक पेड़ से पति लटका मिला। यह देखकर पत्नी शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तक तहरीर नहीं मिली है।