महराजगंज। चार अगस्त को बिना परमिट संचालित चार ऑटो में से सिर्फ एक ने जुर्माना भरने के बाद अपना रिलीज कराया है शेष तीन सीज हालत में रोडवेज बस स्टेशन महराजगंज के परिसर में खड़े हैं।
यह सभी ऑटो एआरएम व एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई में महराजगंज से गोरखपुर तक संचालित हो रहे थे। इसकी सूचना एआरएम ने एआरटीओ को देकर यह कार्रवाई कराई जिससे रोडवेज की आय में चपत लगाने से इन्हें रोका जा सके। एआरटीओ ने सभी पर बिना परमिट संचालन करने पर 20-20 हजार का जुर्माना लगाया था। लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद भी सिर्फ एक ने जुर्माना भरकर आटो रिलीज कराया तीन ऑटो परिसर में ही सीज पड़े हैं। एआरएम ने बताया कि अगर दो दिन में यह ऑटो रिलीज नहीं होंगे तो इन्हें परिवहन विभाग कार्यालय भेज दिया जाएगा।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह चार आटो बिना परमिट गोरखपुर तक संचालित मिली थीं। 20-20 हजार का जुर्माना लगाकर रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खड़ा करा दिया गया था। इसमें से एक आटो संचालक ने जुर्माना भरकर आटो की रिलीजिंग कराई, शेष तीन रोडवेज परिसर में खड़े हैं।