फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुसी, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुकान में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप चालक बबलू और सहयोगी करण निवासी लक्ष्मीपुर एकमा थाना पुरंदरपुर घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिकअप कोल्हुई से बृजमनगंज की ओर जा रही थी। बहदुरी कस्बे में अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा दुकान में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दरवाजा नहीं खुलने के चलते दोनों घायल बबलू और करण वाहन के अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 पर फोन कर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि पिकअप में सवार दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें