फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मीपुर सीएचसी में ऑपरेशन शुरू, सुरक्षित प्रसव से जन्मी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुर फुलवरिया निवासी नूर आईशा खातून का कराया गया प्रसव
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा-स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी
पहले जटिल प्रसव के मामलों में मरीजों को जिला अस्पताल किया जाता था रेफर

लक्ष्मीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य लक्ष्मीपुर केंद्र में शनिवार को सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की शुरुआत की गई। इसके तहत एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर एक स्वस्थ बच्ची का जन्म कराया गया।
जानकारी के अनुसार, विशुनपुर फुलवरिया निवासी नूर आईशा खातून (22) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने लक्ष्मीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों की टीम ने महिला की स्थिति का गहन परीक्षण किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सामान्य प्रसव संभव नहीं है और जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिजेरियन ऑपरेशन करना आवश्यक है। सीएमओ के मार्गदर्शन में गठित चिकित्सकीय टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद सीएमओ ने कहा कि पहले जटिल प्रसव के मामलों में मरीजों को जिला अस्पताल या अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों पर रेफर करना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी और जोखिम दोनों बढ़ जाते थे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में और अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती तथा संसाधनों में वृद्धि की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ अरुण गुप्ता के अनुसार ऑपरेशन के दौरान सभी जरूरी दवाइयां, उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. आरवी राम, पवन पांडेय, नफीसा खातून, सचित्र लाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें