खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 के पास से प्याज, यूरिया खाद, साइकिल सहित दो आरोपी पकड़े गए। अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
सशस्त्र सीमा बल बीओपी डांडा हेड के असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि डांडा हेड के जवान शुक्रवार को गश्त पर निकले थे। अभी वह भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 तिलहवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो दो आरोपी पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जय प्रकाश यादव निवासी पहुनी त्रिलोकपुर थाना सोनौली व नरेंद्र कुमार मद्धेशिया निवासी जगरनाथपुर थाना नौतनवा बताया। 780 किलो प्याज, 160 किलो यूरिया खाद और 16 साइकिल बरामद मिला। संवाद