फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज )थाना क्षेत्र के परसौना नहर में रविवार शाम 6 बजे नहाने के दौरान चार युवक डूबने लगे। उनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन एक युवक की गहरे पानी में डूबने के कारण हालत गंभीर हो गई, उसे बनकटी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परसौना गांव के सचिन, आकाश, बलिराम और रंजीत नहर में नहाने गए थे। चारों युवक परसौना नहर के पुल से कूद कर नहा रहे थे, तभी ये सभी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को गहरे पानी से बाहर निकाला जिसमें बलिराम (22) की हालत गंभीर देखकर सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई यदुनन्दन यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें