फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला युवक का शव
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवलदह उर्फ सहलदह में सोमवार की रात करीब 11 बजे छत के कुंडे से लटकता हुआ एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सहलदह उर्फ सहलदह निवासी पवन पांडेय (32) खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। बताया जाता है कि परिजनों को कुछ देर बाद उसके कमरे में कुछ हरकत सुनाई दी। परिजन अंदर कमरे में गए तो युवक छत के कुंडे में फंदा लगाकर लटका हुआ था। परिजन युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकरी मिलते ही सीएचसी बनकटी में पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। थाने पर लेकर चली आई। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने फंदे से लटकता हुए शव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें