फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा पलटा से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव की रहने वाली दो महिलाएं ई-रिक्शा से मौनी अमावस्या पर स्नान करने कप्तानगंज जा रही थीं। रास्ते में ही ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

धरमौली गांव की रहने वाली उर्मिला देवी 64 गांव के ही गुलमावती 60 के साथ ई-रिक्शा से शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर कप्तानगंज के गंडक नदी में स्नान करने जा रही थी। अभी वह इंदरपुर के करीब पहुंची थी कि ई-रिक्शा पलट गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गुलमावती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें