फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग पर वैदिक गुरुकुल इंटर काॅलेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र की ग्राम सभा बड़हरामीर निवासी उमेश पटेल (40) बृहस्पतिवार की रात अपनी हॉर्डवेयर की दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह वैदिक इंटर काॅलेज के पास पहुंचे ही थे, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
उमेश अपने तीन भाइयों गणेश और राजेश में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में एक पुत्र अंकुर पटेल है। उमेश पटेल की मौत से पत्नी सरिता पटेल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें