फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर शनिवार को मंगलपुर पटखौली ढाले से दक्षिण ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर ही कुछ काम करवा रहा था। अचानक ट्रेन आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर जखिरा चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी पहचान रंजीत कुमार (43) निवासी ग्राम मझाव, थाना मोतिहारी जिला बहराइच के रूप में की। वह वर्तमान में रेलवे लाइन पर ठेका लेकर कार्य कराता था। साथ में काम कर रहा रंजीत का पुत्र भी मौके पर आ गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जखिरा दिलीप कुमार ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। चौकी प्रभारी जखीरा दिलीप कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें