खुशहालनगर। क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को बाइक सवार मेदिनीपुर रमन टोला निवासी कृष्णा विश्वकर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी इंदरपुर की तरफ से आ रही बाइक आपस में टकरा गईं। जहां कृष्णा विश्वकर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामकोला थानांतर्गत भलूवनी निवासी बाइक चालक शिवानंद व विकास साहनी घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी जखीरा विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद