सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बंदी ढाले के पास रविवार की देर शाम मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं सबया ढाला के पास दो बाइक की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मुंड़ेरी चौबे निवासी अवधेश (21) रविवार की देर शाम सिसवा कस्बे से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सभा मटियरिया से आगे बढ़ा और बंदी के पास पहुंचा था तभी घुघली की तरफ से तेज गति से आ रही मैजिक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें बलवंत गंभीर से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बलवंत को सिसवा सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।उसी दौरान सबया ढाला के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में पवन, शेषमुनि और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।