फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Nov 2022 03:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रोहिन नदी से सटे रघुनाथपुर गांव के उत्तर की तरफ बगीचे में एक युवक का शव रविवार को पेड़ से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान राजेश पासवान (28) निवासी ग्राम मानिक तालाब बताया जा रहा है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुबह लगभग सात बजे राजेश पासवान अपने घर से शौच के लिए निकला था। देर तक घर वापस नहीं पहुंचा। रोहिन नदी से सटे बगीचे में एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख रघुनाथपुर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटकते शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

परिजनों ने बताया कि राजेश पासवान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण काफी दिनों से इलाज चल रहा था। पुरन्दरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें