फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेल प्रतियोगिता------

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक खेल प्रतियोगिता में यलो हाउस ने परचम लहराया
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। एमपी पब्लिक स्कूल आनंदनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यलो हाउस को मिला। विजेता टीम को मुख्य अतिथि व प्रबंधक संतोष पांडेय ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अरुण, द्वितीय स्थान अमित कुमार एवं तृतीय स्थान सत्यम यादव ने प्राप्त किया। 800 मीटर में अरुण प्रथम, शिवम कुमार वर्मा द्वितीय व अरशद खान तृतीय स्थान प्राप्त किया । बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में सौम्या सिंह प्रथम, द्वितीय अकरुन निशा तथा संजू को तृतीय स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ में माही अग्रवाल प्रथम, प्रिया चौधरी को द्वितीय तथा दृष्टि थापा को तृतीय स्थान मिला। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 10 वीं की छात्रा माही अग्रवाल को पी.टी. उषा अवार्ड एवं कक्षा 12 वीं के छात्र अतुल पांडेय को मिल्खा सिंह अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यलो हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस तथा तृतीय स्थान ब्लू हाउस को प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संतोष पांडेय ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा छात्रों के जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल के माध्यम से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य रायचन एंटोनी ने कहा प्रतियोगिता के माध्यम से छिपी प्रतिभा सामने आती है। इस दौरान राकेश मणि, प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
खेल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस का रहा दबदबा
फरेंदा। स्कालर्स एकेडमी आंनदनगर में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें छात्रों ने अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम सभी क्षेत्रों में बेहरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, कैंडल रेस, फ्राग रेस सहित कई प्रकार के खेल आयोजित हुए। जिसमें जूनियर वर्ग कबड्डी में अर्जुन, शिवम, रीमो, अभिषेक, संदेश व सिद्धार्थ की टीम विजेता रही। सीनियर बैटमिंटन में रेड हाउस के जीनत व प्रिया की टीम विजयी रही। सीनियर कबड्डी येलो हाउस ने जीती। मैथमेटिकल दौड़ में ब्लू हाउस, जूनियर बैडमिंटन में ब्लू हाउस की अनुष्का व स्मिता ने जीत दर्ज की। सीनियर टग आफ वार में ब्लू हाउस की नीलू, अनुष्का, अंशिका, साहिबा, निकिता, दिव्या की टीम विजयी रही। विजेता टीम को प्रधानाचार्य बीनू केआर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजय मिश्रा, शक्ति श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह, तुफैल खान, पूर्णिमा रानी सरकार, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें