फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन

कोठीभार (महराजगंज)। सिसवां स्थित बाईपास रोड के पीछे नहर के निकट बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में मिला। शव की शिनाख्त ग्राम खेसरारी के चौधरी टोला निवासी लल्लन भारती पुत्र परशन भारती के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिता परशन का कहना था कि उनका पुत्र लल्लन मंगलवार को घर में अपने पत्नी से विवाद कर ट्रेन से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम व रात को युवक बगल की मीट की दुकान के पास बैठा आग ताप रहा था और सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बाईपास रोड के पीछे नहर के पास के खेत में देखा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराते हुए आवश्यक कार्रवाई को पूरा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आने के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें