फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नहर में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवां मधुबनी निवासी मोहम्मद अली उर्फ नीबर (35) का शव गांव के पास से होकर गुजरने वाली सरयू नहर में शुक्रवार देर शाम उतराता मिला। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

नाग पंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायत बरगदवां मधुबनी गांव के पास से होकर गुजरने सरयू नहर राप्ती निर्माण खंड-2 तुलसीपुर-बलरामपुर के पास पोखरे पर गांव के बच्चे गुड्डी विसर्जन की रस्म में गए थे। तभी बच्चों ने नहर में उतराता युवक का देखा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। गांव के बालजी पटेल, सफीक, अमरेश चौधरी, पंकज, इसहाक, चैतू, त्रिलोकी आदि ने बताया कि मृतक मोहम्मद अली की ससुराल बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहड़ा में है। वह अक्सर ससुराल में ही रहता थे। जो अभी 15 दिन पहले गांव आए थे। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम से युवक घर से लापता थे। बहुत तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका था। तभी गांव के बच्चों से से नहर में युवक के शव की जानकारी मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें