फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही में एक सफाई कर्मी निलंबित, दूसरे पर केस दर्ज कराने के निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक में तैनात दो सफाई कर्मियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही करना महंगा पड़ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने एक सफाई कर्मचारी को निलंबित कर सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से संबंद्ध रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरे का मई महीने का वेतन बाधित कर केस दर्ज कराने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने जारी आदेश पत्र में बताया है कि सफाई कर्मी बेचन ग्राम पंचायत बूढ़ाडीह खुर्द को जून 2023 में कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के मामले में चार जुलाई, पांच सितंबर, छह दिसंबर और चार मार्च को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन उक्त सफाई कर्मी बेचन की ओर से जवाब नहीं उपलब्ध कराया गया। इतना ही नहीं 17 मई 2024 को बेचन की ड्यूटी सामान्य निर्वाचन में पार्टी संख्या 594 में मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लगाई गई थी।
उस दौरान भी बेचन की ओर से निर्वाचन ड्यूटी प्राप्त नहीं किया गया। वहीं सफाई कर्मी बेचन को ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहने, निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुचि न लेने, कार्यों के प्रति लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में निलंबित कर सहायक विकास अधिकारी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। वहीं सफाई कर्मी पारस 25 मई को आईटीएम चेहरी में चल रहे प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। ऐसे में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता करने के मामले में पारस की मई महीने का वेतन बाधित करते हुए केस दर्ज कराने के लिए निर्देश जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी विनय पांडेय ने कहा की आदेश का पालन कराया जा रहा है। सफाई कर्मी पारस के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए भी प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें