महराजगंज। 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। राजस्व संबंधी वादों के अधिकाधिक निस्तारण और चिह्नांकन पर चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार जाटव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बैंकों के साथ-साथ बिजली, टेलीफोन विभाग के साथ नगर निकायों से मुकदमों को सूचीबद्ध करने का काम किया जा रहा है। राजस्व न्यायालय के साथ-साथ सभी विभागों के मामलों को एकत्रित करने के साथ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस को तामील कराने के साथ इनको निस्तारित किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मुकदमों की विभिन्न न्यायालयों की ओर से जानकारी की जा रही है। संवाद