फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौक के लिए एक बस, समय तय नहीं

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत चौक की दूरी मुख्यालय से महज 12 किमी है, लेकिन सिर्फ एक परिवहन निगम की बस चलती है। इसके चलते लोगों को निजी वाहनों से सफर करना मजबूरी है। जबकि चौक से रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी पेशा, काश्तकार, व्यापारी और उपचार के लिए लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम का महराजगंज बस डिपो लखनऊ-दिल्ली-कानपुर, वाराणसी और काशी जैसे रूट पर तो नियमित बसों का संचालन प्रभावी किए हुए है, लेकिन लोकल रूट पर एक-दो बसें ही चला रहा है, जिससे आने-जाने वालों को असुविधा झेलनी पड़ती है और प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
चौक रूट पर सिर्फ एक रोडवेज बस चलती है। इसका भी समय तय नहीं है। जब भी पर्याप्त यात्री हो जाते हैं बस चला दी जाती है। चौक निवासी और सभासद पप्पू, मनीष पांडेय, राहुल, शमशाद का कहना है कि बस स्टेशन से चौक की सेवा तो है, लेकिन समय तय न होने के कारण जब कोई बस स्टेशन पहुंचे तो पता चलता है कि बस चली गई अथवा घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस रूट पर अतिरिक्त संचालन के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें