फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल

Wed, 30 Jul 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/चिऊटहां। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर चौराहे के पास बुधवार को दिन में 3:30 बजे बाइक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार नरायनपुर निवासी शेषनाथ की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नरायनपुर निवासी शेषनाथ (20), अकरम (20), रंजीत (24) बुधवार की शाम 3:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर नरायनपुर चौराहे की ओर जा रहे थे। अभी वह नारायनपुर स्थित पुल के पास पहुंचे ही थे कि शिकारपुर की तरफ से सिंदुरिया की तरफ आ रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दिया, जिससे शेषनाथ, अकरम, रंजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के लिए जाते समय शेषनाथ ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अचानक शेषनाथ की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं बोलेरो चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


एक सप्ताह पहले तमिलनाडु से घर आया था शेषनाथ
शेषनाथ परिवार में दो भाइयों प्रिंस से बड़ा था। अभी वह एक सप्ताह पहले तमिलनाडु से कमाकर घर आया था। वह घर से रजवल चौराहे पर घूमने के लिए तीन दोस्तों के साथ निकला था। बाइक शेषनाथ चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहना था। घर का अकेला कमाऊ पुत्र था। शेषनाथ के सड़क हादसे में अचानक हुई मौत से परिजनों सहित पूरे ग्राम सभा में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें