फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को नेपाल में बेचने की साजिश नाकाम, महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक महिला नेपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सोनौली बाॅर्डर के रास्ते नेपाल भेजने के फिराक में थी। उसे बाॅर्डर के चेकपोस्ट पर एसएसबी के जवानों ने जांच-पड़ताल के दौरान मानव तस्करी की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला किशोरी को नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश रच रही थी। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसको हिरासत में ले लिया।
सुरक्षा बलों ने किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर परसामलिक पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने लाई। आरोपी महिला महबुन निशा के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें