फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरहद पर भारतीय और नेपाली रुपये के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद के शीतलापुर गांव से सटे 20 कड़िया के पास से मंगलवार को एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। जांच में व्यक्ति के पास से भारतीय तथा नेपाली रुपया बरामद हुआ। जिसे टीम कब्जे में लेकर कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एसएसबी द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोमराजू ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक युवक निर्धारित राशि से ज्यादा रुपए लेकर भारत से नेपाल जाने वाला है। सूचना के आधार पर शीतलापुर गांव सटे पिलर संख्या 502/07 के 20 कड़िया रास्ते पर टीम की ओर से जांच शुरू की गई। जहां एक नेपाली युवक बाइक से आता दिखाई दिया। जो नेपाल जा रहा था, उसे रोककर जांच की गई तो उसके पास से 40 हजार पांच सौ नेपाली रुपया तथा पांच हजार नेपाली रुपया बरामद हुआ।
पूछताछ में युवक रुपये रखने के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई तो अपना नाम बब्लू डोम, निवासी बेलाटाड़ी, जिला-नवलपरासी नेपाल बताया है। इसके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम अधीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि एसएसबी जवानों ने एक बाइक, नेपाली और भारतीय रुपया सौंपा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें