फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंकज की शहादत बरसी पर झुके सिर, नम आंखों से दी गई श्रद्धाजंली

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों ने शहीद के गांव पहुंच दी श्रद्धाजंली
विज्ञापन

फरेंदा। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं पुण्यतिथि पैतृक गांव हरपुर के बेलहिया में मनाई गई। जहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ तमाम लाेग पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के साथ शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहे के नारे लगाए।
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहीद पंकज की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उनकी शहादत पर पूरा देश खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत से हमने देश के कई लाल खो दिए। उन शहीदों में फरेंदा का लाल भी कुर्बान हुआ। आज भी लोगों के जेहन में पंकज त्रिपाठी जिंदा है। पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा देश की सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उनके त्याग व बलिदान को देश याद रखेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा शहीद पंकज त्रिपाठी देश की सेवा करते हुए शहीद हुए, उनके बलिदान को देश याद रखेगा। शहीद की प्रतिमा पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट,झिनकू चौधरी,त्रिभुवन नरायन मिश्रा, रामनरायन पांडेय,उपेंद्र सिंह,राजन तिवारी,ग्राम प्रधान शेखर यादव,सुरेंद्र यादव,राजन शुक्ला सहित तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हे नम आंखों से नमन किया। इस दौरान अमरनाथ गुप्ता, सुनील कुमार,वेद प्रकाश पांडेय,डॉ रामनरायन चौरसिया,डॉ अजय चौधरी,हनुमान प्रसाद मौजूद रहे।
बेटे के प्रतिमा को एकटक निहारते रहे पिता ओमप्रकाश
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की शहादत बरसी पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी फफक पड़े। बेटे के प्रतिमा पर हाथ फेरते हुए आंखों में आंसू लिए प्रतिमा को कुछ देर तक एकटक निहारते रहे। उन्होंने कहा कि बेटे के शहीद होने से परिवार पर दुखो का पहाड़ तो टूट पड़ा लेकिन फक्र है कि देश के लिए शहीद हुआ जिसे पूरा देश आज याद कर रहा है। पत्नी रोहिनी बेटे प्रतीक व बेटी के साथ प्रतिमा के सामने पहुंची तो निशब्द हो गई। कुछ देर तक ठहरने के बाद पति के प्रतिमा पर माला पहनाने के बाद रो पड़ी। बेटा भी पिता के प्रतिमा को देखता रहा। भाई शुभम त्रिपाठी ने श्रद्धाजंली अर्पित कर नम आंखो से याद किया।
शहीद की पेंटिग बनी आकर्षण का केंद्र
फरेंदा। पुलवामा की बरसी पर हरपुर निवासी छात्रा रजनी यादव ने शहीद पंकज त्रिपाठी की पेंटिंग बना कर एसएसबी के जवानों को भेंट किया। शहीद की पेटिंग देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ गए। सभी ने छात्रा के प्रयास की सराहना करते हुए उसे शाबासी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विवेका नंद त्रिपाठी, श्रवण पांडेय,ओमप्रकाश त्रिपाठी, सोनू कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन

शहीद स्मारक की बाउंड्री ठीक कराने की मांग
फरेंदा। हरपुर बेलहिया में स्थित शहीद पंकज त्रिपाठी के स्मारक की बाउंड्री कई महीनों से गिरी पड़ी है। जिसके कारण स्मारक पूर्ण रूप से उपेक्षित महसूस हो रहा है। शहीदी दिवस पर गांव के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी से बाउंड्री को ठीक कराने की मांग की है। जिस पर विधायक ने शीघ्र ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें