परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के आजाद नगर वार्ड निवासी सुनीता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुनीता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे उनका पुत्र अंकुश (17) बगल के रामनरेश यादव के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें शुरू में बताया गया कि युवक की मौत बिजली के करंट से हुई है लेकिन बाद में जब किशोर का शव घर से बाहर लाया गया तो उसकी हालत संदिग्ध नजर आई। इसके बाद परिवार को शक हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र की जानबूझकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।