फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को होगी मदिरा व भांग की रिक्त दुकान की लाटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवीनीकरण की प्रकिया के समाप्त होने के बाद जिले में मदिरा व भांग की कुल 12 दुकानें लाटरी के माध्यम से आवंटित होगी। लाटरी के लिए 22 मार्च की तिथि निर्धारित है, यह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 169 देशी शराब, 52 विदेशी शराब व 52 बीयर के साथ ही दो मॉडल शाप संचालित हैं। इसमें से बीयर की सभी दुकानों का नवीनीकरण हो गया है। देशी शराब की कुल 10 दुकान तथा विदेशी मदिरा की एक दुकान का नवीनीकरण नहीं हुआ, जिसकी वजह से अब इन दुकानों की लाटरी होनी है। साथ ही भांग की भी एक दुकान की लाटरी होनी है। 22 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली लाटरी के लिए जिम्मेदारों ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि रिक्त दुकानों की लाटरी 22 मार्च को होगी। प्रशासनिक जिम्मेदारों की मौजूदगी में इस प्रकिया को संपन्न कराया जाएगा।
कल शाम पांच बजे से बंद होगी मदिरा की दुकान
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले में होली पर्व के दृष्टिगत मदिरा की दुकान व गोदाम शुक्रवार को शाम पांच बजे से 19 मार्च को संपूर्ण दिवस के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में जिले में मदिरा, भांग व ताड़ी के दुकान खुली मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें