फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल में पेड़ से लटका मिला वृद्ध शव, हत्या की आंशका

Sun, 14 Jan 2024 06:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में वन प्रभाग गोरखपुर के बाकी रेंज पनियरा जंगल के बेलासपुर बीट में रविवार दोपहर गुलर के पेड़ से 70 वर्षीय वृद्ध का लटकता शव मिला। वाचर बच्चू लाल जंगल में गश्त के दौरान शव देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई। पत्नी शीतला देवी ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

अशर्फी ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग के चौराहे के रहने वाले थे। पत्नी ने बताया कि पति-पत्नी दोनों घर से थोड़ी दूर खेत में झोपड़ी डालकर फसल की रखवाली करते थे। तीन जनवरी की सुबह करीब पांच बजे अशर्फी शौच करने गए लेकिन देर तक नहीं लौटे। खोजबीन करने के बाद छह जनवरी को थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई कर ही रही थी। रविवार को जंगल में उनका शव मिला। सूचना पर सीओ सदर आभा सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

एक व्यक्ति से है जमीन का विवाद
शीतला देवी ने बताया कि श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में है। हो सकता है विरोधियों ने मेरे पति की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया दिया हो। अशर्फी के तीन बेटे विद्यासागर, ध्रुप व रुदल व एक बेटी सुमन है।
विज्ञापन

-
जंगल में दूसरी बार मिला शव
अभी एक सप्ताह पूर्व इस जंगल के नौ जनवरी को एक शव मिला था, जो कंकाल में तब्दील हो गया था। अभी उसका शिनाख्त भी नहीं हो पाया था कि रविवार को फिर असर्फी का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें