फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू

Sun, 14 Jan 2024 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिसंबर से निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के मौके पर माघ मेला में खिचड़ी चढ़ाने आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नौतनवा गोरखपुर रूट की दो पैसेंजर ट्रेन 05470 जो सुबह 9:40 बजे नौतनवा से चलकर नकहा जंगल तक जाती है और 05471 पैसेंजर ट्रेन जो दोपहर बाद 01:45 बजे नकहा जंगल से चलकर 4:10 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन तक आने वाली ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
दोनों ट्रेनों को रेलवे प्रशासन कोहरे के कारण तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बीते शनिवार से अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि माघ मेला भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें