महराजगंज। बुधवार को नवनिर्मित सीएमओ कार्यालय भवन का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य विभाग संबंधित शिकायतों एवं उसके निस्तारण के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यालय में अब सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।
जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था-उत्तर प्रदेश, प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लिमिटेड, यूनिट 29 गोरखपुर ने कुल स्वीकृत धनराशि 298.19 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी केपी सिंह मौजूद रहे। संवाद