फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब होम्योपैथिक अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा टैबलेट और सिरप

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी होम्योपैथिक अस्पतालों में मरीजों को मिठी गोलियों की जगह टैबलेट और सिरप मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने यह बदलाव मरीजों की सुविधा के लिए किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 26 होम्योपैथिक अस्पताल संचालित है। अब तक होम्योपैथिक दवाएं मिठी गोलियों के रूप में दी जाती थीं, जिन्हें को खाने में परेशानी होती थी। नई व्यवस्था में अब मरीजों को टैबलेट और सिरप के रूप में दवा दी जाएगी, जिससे सेवन में आसानी होगी।
होम्योपैथिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था को अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों का कहना है कि पहले मिठी गोलियों में दवा की मात्रा सीमित होती थी, जबकि टैबलेट और सीरप में सटीक मात्रा देने की व्यवस्था है। इससे मरीजों को कम समय में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाॅ. आरके द्विवेदी का कहना है कि नई व्यवस्था की शुरुआत होने से मरीजों को सुविधा मिलेगी। नई चिकित्सा पद्धति से मरीजों के इलाज में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें