फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्पर्श पोर्टल से होगी अब टीबी मरीजों की डिजिटल निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब टीबी (क्षय रोग) मरीजों की निगरानी एक उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म स्पर्श पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। इस पोर्टल के जरिए मरीजों के उपचार, पोषण सहायता और स्वास्थ्य की प्रगति का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को समय पर दवा और पोषाहार सहायता भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी के अनुसार, जिले में 7,483 टीबी मरीज पंजीकृत हैं।
शासन की ओर से प्रत्येक मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे पौष्टिक आहार ले सकें। इसके अलावा सभी मरीजों को पूरी तरह निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ विभाग के अनुसार, स्पर्श पोर्टल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहल है, जिसे निक्षय इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना है। इसके जरिए रोगियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी जिससे उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही या रुकावट आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें