फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एमडीएम में लापरवाही पर ग्राम प्रधान को नोटिस

Thu, 06 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एमडीएम में लापरवाही बरतने पर डीएम ने परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनौली बुजुर्ग की ग्राम प्रधान शकीला को नोटिस जारी किया है। साथ ही एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 95 (1) (छ) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 22 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय डॉक्टर टोला का निरीक्षण किया था। इसमें एमडीएम रजिस्टर की जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिली थीं। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने बताया की भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया था। इसके अलावा, 20 फरवरी और 22 फरवरी को भी एमडीएम नहीं बना था, जबकि ग्राम प्रधान के पास खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार था।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने स्थिति को देखते हुए 17 फरवरी 2025 से अपने स्तर पर एमडीएम बनवाने की व्यवस्था की। बावजूद इसके ग्राम प्रधान की ओर से दबाव डालकर एमडीएम रजिस्टर में 20 और 22 फरवरी को 32 और 35 बच्चों को भोजन दिए जाने की झूठी एंट्री कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस मामले में ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें