फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित 31 अस्पतालों और 29 पैथालाजी कों बंद करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित 21 अस्पतालों और 29 पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस
विज्ञापन

अस्पताल पंजीकरण के बाद नवीनीकरण के लिए नहीं किया आवेदन
महराजगंज। जिले में बड़ी संख्या में अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। उन पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिले में 21 अस्पताल और 29 पैथोलॉजी सेंटर को बंद करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संचालकों को नोटिस भेजा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में नैदानिक स्थापन (रजिस्ट्रीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2010 लागू हो चुका है, जिसके तहत अब सभी अस्पतालों, क्लीनिक, पैथोलॉजी, एक्सरे व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का पंजीकरण ऑनलाइन होता है। जिले में 21 अस्पताल और 29 पैथोलॉजी सेंटर ने स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के तहत अपना ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है। वे अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन अस्पतालों के संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने बंद करने के लिए नोटिस भेजा है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अगर इन अस्पतालों द्वारा मनमानी की गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें