मनरेगा के तहत कार्य नहीं होने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के 27 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत एक भी श्रमिक नियोजित नहीं होने के कारण संबंधित गांव के सचिवों को बुधवार को बीडीओ ने नोटिस जारी करते हुआ निर्देशित किया है। वहीं दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण कार्यालय में जमा करें। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर अनिल यादव ने बताया कि मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक लक्ष्मीपुर ब्लॉक कार्यालय में की गई। जिसमें बैजनाथपुर चरका, बैरवा जंगल, बैरवा जंगल, बनर्सिहा खुर्द, बसंतपुर, बटाईडीहा, बेलवा बुजुर्ग, भोतहा, चैनपुर, हरैया रघुवीर, एकसड़वा, हरमंदिर कला, जमुहरा कला, करैला अजगरहा, महदेवा काशीराम, मोगलहा, मझौली, मुड़ली, परसा पांडेय, रजापुर, राजमन्दिर खुर्द, रानीपुर, रुदपुर शिवनाथ, सेमरहवा, सोंधी, विशुनपुर फुलवारिया आदि में एक भी श्रमिक नियोजित नहीं किया गया है। उक्त गांव में कोई भी मनरेगा कार्य नहीं किया जा रहा है। मनरेगा कार्य मे रुचि नहीं दिखाने के कारण उक्त गांव के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।