फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से रिक्शा चालकों के सरहद पार करने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से रिक्शा चालकों के सरहद पार करने पर रोक
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सोनौली सीमा से 11 अफगान नागरिकों के नेपाल में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए यात्रियों को रिक्शे से सरहद पार करने पर पाबंदी लगा दी है। पर्व को लेकर सीमा पर हाई अलर्ट है। सीमा को पैदल पार करना मुश्किल हो गया है। सीमा पार कराने वाले रिक्शा पर रोक लगा दिया गया है। भारत और नेपाल के रिक्शा चालक यात्रियों को नो मेंस लैंड पर छोड़ कर अपने अपने देश चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीमा पर हाई अलर्ट के कारण अब पहले की तरह सीमा पार करना आसान नहीं रह गया है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक पैदल यात्रियों के भी आने-जाने पर रोक है। सिर्फ गोरखा सैनिकों को छोड़कर आने-जाने के लिए पहचान पत्र, कोविड रिपोर्ट अनिवार्य है। यात्री पैदल ही सीमा पार कर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। गंभीर रूप से रोगियों के लिए जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। एसएसबी सहायक सेनानायक संजय प्रसाद ने बताया कि सरहद पर सुरक्षा कारणों से रिक्शा चालकों को सरहद पार करने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें